Bhulekh UP पोर्टल पर उत्तर प्रदेश की जमीन की जानकारी ऑनलाइन देखें। खतौनी, खसरा नंबर, भू-अभिलेख, जमीन का नक्शा और स्वामित्व विवरण डाउनलोड करें। UP Bhulekh Portal से अपनी Land Records की जानकारी घर बैठे प्राप्त करें।
यूपी भूलेख (upbhulekh.gov.in) उत्तर प्रदेश सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे राज्य के राजस्व विभाग ने भूमि अभिलेखों को डिजिटाइज करके उन्हें जनता के लिए वेब पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया है। इस पोर्टल से आप खसरा-खतौनी की नकल निकाल सकते हैं और UP Bhulekh से जुड़ी अन्य सभी जानकारियाँ भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए, आपको उत्तर प्रदेश की भूमि राजस्व प्रणाली से जुड़ी सभी सेवाएँ जैसे- खसरा और खतौनी की नकल, जमाबंदी, , भू-नक्शा, ,Land Records, गिरदावरी, वर्तमान समय की जमाबंदी खतौनी की प्रति, और अधिकार अभिलेख की नकल आदि भूमि संबंधी जानकारियाँ आसानी से प्राप्त होंगी।
UP Bhulekh पोर्टल पर जमाबंदी खतौनी की नकल देखें
उत्तर प्रदेश में अपनी खतौनी की नकल देखने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक यूपी भूलेख पोर्टल की वेबसाइट– https://upbhulekh.gov.in/ पर क्लिक करे
- होमपेज ओपन होने के बाद “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करे

- फिर आपके सामने स्किन पर एक कैप्चा कोड आएगा उसे सबमिट करना होगा, इसे बाद उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड जाँच के लिए जिला, तहसील और गांव का नाम / ग्राम का नाम / ग्राम कोड को चुनना होगा
- आगे प्रक्रिया को जारी रखते हुए, आपको खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करना है, यदि आप अपना खसरा खतौनी नाम के अनुसार देखना चाहते है, तो आपको फिर खातेदार वाले विकल्प पर करना होगा

- अब खाता संख्या की जानकारी देखने के लिए, अपनी खाता संख्या चुनें और फिर ‘उद्धरण देखें’ (खाता विवरण देखें) विकल्प पर क्लिक करें।
गाटा शब्द भारतीय भूमि अभिलेखों में किसी भूखण्ड की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है। गाटा नंबर वह विशिष्ट संख्या होती है जो भू-राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक भूखण्ड को दी जाती है। |

सभी प्रक्रिया करने के बाद आपके सामने चयनित गाँव की गाटा संख्या वाली खतौनी प्रदर्शित हो जाएगी।
यदि किसी ग्राम की खतौनी यहाँ दिखाई नहीं दे रही है, तो उन सभी ग्रामों की जानकारी रियल टाइम खतौनी के माध्यम से देखी जा सकती है। |
Check Your Bhulekh Real Time Khatauni Nakal- रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें
यदि आप रियाल टाइम खतौनी नक़ल (RoR) देखना चाहते है, तो आपको सबसे पहले उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना है और उसके फिर सामने निम्नलिखित चरणों का पालन करना है।
- सब पहले आपको UP Bhulekh सर्च करना है, फिर सामने https://upbhulekh.gov.in/ आई वेबसाइट पर जाना है और “रियल टाइम खतौनी की नक़ल” वाले विकल्प पर क्लिक करना है

- जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने कैप्चा कोड आएगा, इसको भरने के बाद नए पेज पर अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें.
- यह जानकारी भरने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको सामने 5 विकल्प दिखेंगे
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- भूमि श्रेणी द्वारा खोजे
- नामांतरण दिनांक से खोजें

आपके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित विकल्प चुनें, आवश्यक विवरण भरें, और फिर ‘उद्धरण देखें’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कैप्चा दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप चाहें तो प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश NREGA Job Card List की सूचि देखना चाहते है, तो आप हमारी इस वेबसाइट पर विजिट करके नरेगा से संबधित पूर्ण जानकरी प्राप्त कर सकते है। |
भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर
UP Land Records या संपत्ति में निवेश करने से पहले, Bhulekh UP पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संबंधित संपत्ति किसी कानूनी या वित्तीय विवाद में तो नहीं है। इसके लिए आपको उस भूखंड की वादग्रस्त स्थिति की जांच करनी होगी, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले (Bhulekh UP) उत्तर प्रदेश भूलेख के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ विकल्प पर क्लिक करें।

- जब आप इस विकल्प पर क्लिक करोगे तो आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश के जिले, तहसील और गाँव को चुनना होगा
- जब आप जिला, तहसील और गाँव चुनने के बाद, आपको अगले पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ खसरा/गाटा नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
- खसरा या गाटा नंबर भरें और फिर ‘गाटा प्रस्थिति’ बटन पर क्लिक करें।

अब यदि आपके द्वारा दर्ज किए गए खसरा नंबर पर कोई विवाद चल रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। |
View Bhu Naksha Uttar Pradesh- भू-नक्शा उत्तर प्रदेश देखें
- यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी है, और अपनी जमीन का नक्शा देखने चाहते है, तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना है
- फिर इसके बाद आपको अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन करना है,
- यह जानकारी दर्ज करने के बाद, आपके सामने चुने हुए जगह का भू-नक्शा आ जायेगा

यहाँ जिस भूखंड का नक्शा और उससे संबंधित पूरी जानकारी- जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल आदि – देखना चाहते हैं, उस नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने उस गाटे की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
इसके बाद ‘Plot Report’ पर क्लिक करें, जिससे आप उस नक्शे को PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। |
Bhulekh Uttar Pradesh Portal का मुख्य उद्देश्य (UP Bhulekh)
भूलेख यूपी (Bhulekh UP) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- “भू” जिसका अर्थ है भूमि, और “लेख” जिसका अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, Bhulekh UP का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित अभिलेख या रिकॉर्ड (UP Land Records) । यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
Bhulekh UP Portal का मुख्य उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड (Land Record) जैसे खतौनी, खसरा, जमाबंदी आदि को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराकर पारदर्शिता बढ़ाना और भ्रष्टाचार को कम करना है। यह पोर्टल भूमि स्वामित्व, पट्टा, और अन्य भू-अभिलेख जानकारी को आसानी से सुलभ बनाता है, जिससे नागरिक ऑनलाइन सत्यापन और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। UP Bhulekh Portal की सहायता से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और नागरिक अब घर बैठे अपनी खसरा-खतौनी की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध भूमि जरुरी अभिलेख
Bhulekh UP (भूलेख यूपी) लखनऊ, उत्तर प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड (Land Record UP) डेटाबेस में भूमि स्वामित्व से संबंधित सभी विवरण दर्ज हैं। इसमें खसरा और खाता संख्या के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत भूमि जोत का पूरा ब्यौरा उपलब्ध है। UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित जानकारियाँ आसानी से देख सकते हैं –
- खसरा: खेत का विस्तृत विवरण
- खतौनी: मालिकाना हक का (UP Land Record)रिकॉर्ड
- जमाबंदी: ग्राम का समग्र भू-अभिलेख
- यूपी भू-नक्शा: भूमि का मानचित्र
- यूपी पट्टा विवरण: भूमि पट्टा से जुड़ी जानकारी
- राजस्व रिकॉर्ड: राजस्व से संबंधित अभिलेख
- भूमि हस्तांतरण और सत्यापन दस्तावेज: संपत्ति के स्वामित्व में हुए परिवर्तन का विवरण
- लेन-देन इतिहास: संपत्ति के बदले किए गए सौदे, बंधक, या तीसरे पक्ष के दावे आदि की जानकारी
Bhulekh UP पोर्टल उत्तर प्रदेश की भूमि से जुड़ी इन सभी जानकारियों को एक ही स्थान पर ऑनलाइन उपलब्ध कराता है, जिससे नागरिकों के लिए भूमि संबंधी रिकॉर्ड देखना आसान और पारदर्शी हो गया है।
UP Bhulekh Portal पर मौजूद सेवाएं
Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध जरुरी भूमि सेवाओं की सूची नीचे दर्शाई गई हैं:
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
- सरकारी भूमि खोजें
- यूपी भूलेख संपर्क विवरण
यूपी भूलेख हेल्पलाइन/ संपर्क नंबर
यदि आपको Bhulekh Uttar Pradesh ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी या अन्य भूमि संबंधी जानकारी में कोई समस्या आ रही है, या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क प्रकार | विवरण |
ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
कंप्यूटर सेल | राजस्व मंडल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
लैंडलाइन नंबर | 0522-2217145 |
FAQ- उत्तर प्रदेश भूलेख
UP Bhulekh क्या है?
UP Bhulekh या Bhulekh UP उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है, जो राज्य के भूमि रिकॉर्ड जैसे खतौनी, खसरा, जमाबंदी आदि को डिजिटल माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराता है।
Bhulekh UP पर खसरा और खतौनी कैसे देखें?
Bhulekh UP पोर्टल पर लॉगिन कर अपने जिले, तहसील और गाँव का चयन करें। इसके बाद खसरा या खाता नंबर दर्ज करके खतौनी और खसरा विवरण देखा जा सकता है।
क्या UP Bhulekh से जमीन का नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है?
हाँ, Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध Plot Report विकल्प से आप अपने भूखंड का नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhulekh UP पोर्टल पर वादग्रस्त भूमि की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
पोर्टल पर ‘भूखण्ड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें’ विकल्प पर क्लिक करें। जिले, तहसील, गाँव और खसरा/गाटा नंबर दर्ज करके आप भूमि विवाद की स्थिति देख सकते हैं।
UP Land Record क्या है और इसे Bhulekh UP पर कैसे देखें?
UP Land Record का मतलब उत्तर प्रदेश में सभी भूमि अभिलेखों से है, जिसमें खतौनी, खसरा, जमाबंदी और पट्टा विवरण शामिल हैं। इसे देखने के लिए आप Bhulekh UP पोर्टल पर जाकर अपने जिले, तहसील और गाँव का चयन करें और खसरा/खाता नंबर दर्ज करें। इसके बाद आप जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।