UP Bhukhand ya Gate ka Unique Code: उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यूपी भूलेख पोर्टल (upbhulekh.gov.in) की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक राजस्व ग्राम खतौनी कोड और भूखण्ड/गाटा का यूनिक कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्व ग्राम खतौनी कोड (UP Bhukhand ya Gate ka Unique Code) किसी ग्राम की पहचान के लिए आवश्यक होता है, जबकि भूखण्ड या गाटा का यूनिक कोड उस भूमि से संबंधित विवरण – जैसे स्वामित्व, क्षेत्रफल और खसरा संख्या – को ट्रैक करने में मदद करता है।
यह सुविधा किसानों, भूमि मालिकों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि वे अपने भूमि दस्तावेजों को घर बैठे ऑनलाइन सत्यापित कर सकते हैं। इस लेख में हमने विस्तार से बताया है कि UP Bhulekh पोर्टल पर भूखण्ड/गाटा का यूनिक कोड कैसे पता करें और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानने की प्रक्रिया- UP Bhukhand ya Gate ka Unique Code
- सबसे पहले भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे, इनमें से “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जानें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना जिला, तहसील और ग्राम चयन करना होगा।
- इसके बाद अगले चरण में, अपने भूखंड का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करें।

- संख्या दर्ज करने के लिए स्क्रीन पर उपलब्ध वर्चुअल कीबोर्ड का ही उपयोग करें।
- खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर संबंधित भूमि स्वामी का नाम और उस भूखण्ड का यूनिक कोड प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस प्रकार, कोई भी नागरिक उत्तर प्रदेश में अपने भूखंड या गाटा का यूनिक कोड आसानी से पता कर सकता है।
| यूनिक कोड का उपयोग भूमि से जुड़ी प्रक्रियाओं जैसे खरीद-फरोख्त, स्वामित्व परिवर्तन और अन्य कानूनी कार्यों में किया जाता है, जिससे विवाद या भ्रम की स्थिति से बचा जा सके। |
यदि पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध नहीं होती या कोई तकनीकी समस्या आती है, तो सहायता के लिए निम्नलिखित से संपर्क करें —
- स्थानीय तहसील कार्यालय
- लेखपाल या राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी
- यूपी भूलेख पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर
| भूखण्ड/गाटा यूनिक कोड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जो प्रत्येक भूखण्ड या गाटे को अलग-अलग प्रदान की जाती है। यह कोड राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) द्वारा जारी किया जाता है। |
| भूखण्ड/गाटा यूनिक कोड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है, जो प्रत्येक भूखण्ड या गाटे को आवंटित की जाती है। यह कोड राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) द्वारा जारी किया जाता है। यह कोड भूमि से संबंधित विवरण जैसे स्वामित्व, क्षेत्रफल और अन्य रिकॉर्ड को ट्रैक करने में सहायक होता है। साथ ही, इसका उपयोग भूमि के लेन-देन, स्वामित्व परिवर्तन तथा विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं में भी किया जाता है। |